पितौड़ की सब्जी  कैसे बनाते हैं?

क्या है पितौड़ की सब्जी? पितोड की सब्जी उत्तर भारत के लोग इस सब्जी के बारे में कम ही जानते होंगे. ये राजस्थान की परंपरागत डिश है. ये खासकर त्योहारों और व्रत के दिनों में खूस पंसद किए जाते हैं. ये स्वाद में लगभग गट्टे की सब्जी जैसे लगती है. तो आईए आज इस ब्लॉग में पितौड़ की सब्जी बनाना सीखते हैं. इस तरह के स्पेशल डिश बनाना सिखने के लिए आप हमारे वेबसाइट रेसिपीब्रंचडॉटकॉम पर जा सकते हैं.

पितौड़ की सब्जी  कैसे बनाते हैं?

बहुत ही कम मसाले और घर में उपलब्ध सामाग्री से इस आप आसानी से बना सकते हैं. ये डिश पनीर से भी ज्यादा स्वादिष्ट होती है.

पितौड़ की सब्जी बनाने की विधि:

ये राजस्थान में बनाई जाने वाली पारम्परिक सब्जी है, जब फ्रिज में हरी सब्जियां न हो लेकिन कुछ स्पेशल भी बनाना हो तो राजस्थानी पितौड़ की सब्जी (Rajasthani Pitod ki Sabzi) बनाकर देखिये.

राजस्थान के ट्रेडिशनल डिश में बेसन की सब्जी को बहुत अहमियत दी जाती है. राजस्थानी पितौड़ की सब्जी (Rajasthani Pitod Curry)  बनाने के लिये भी मुख्य सामग्री बेसन और दही का प्रयोग किया जाता है. राजस्थान में गट्टे की सब्जी बनाने में गट्टे को वाष्प देकर पकाते हैं.

इसके विपरीत पितौड़ की सब्जी (Rajasthani Pitod ki Sabzi) के लिये बेसन का घोल बनाकर और पका कर जमाकर बनाते हैं. पितौड़ की सब्जी (Rajasthani Pator/Patod ki Sabzi) में सब्जी जरूर है लेकिन इसमें किसी हरी सब्जी का प्रयोग नहीं होता.

राजस्थान ऐतिहासिक राज्य है. यहां प्राचीन काल चीजें हैं. खान-पान भी बिल्कुल अगल तरह का है. कई ऐसे डिश है जिसका कोई विकल्प नहीं है. ऐसे डिश को जिंदगी में एक बार जरूर टेस्ट करना चाहिए. हालांकि राजस्थानी थाली में पितोड की सब्जी या रायता काफी खास होता है. इसे अलग-अलग तरीके से तैयार किया जाता है. कोई बेसन का इस्तेमाल करता है तो कोई गट्टे से सब्जी का स्वाद बढ़ाता है.

यदि आप भी इस डिश का स्वाद लेना चाहते हैं तो इसे अपने किचन में एक बार जरूर ट्राई करें. इससे आसानी से तैयार करने का टिप्स यहां दिया गया है. तो देर किस बात की आइए जानते हैं पितोड की सब्जी बनाने की आसान विधि.

पितौड़ की सब्जी बनाने के लिए सामग्री (Ingredient for Recipe)

समाग्री:-

बेसन 1 कप

लाल मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच/ स्वादानुसार

हल्दी पाउडर 1/4 चम्मच

नमक स्वादानुसार

ग्रेवी के लिए

दही 1/4 कप

जीरा 1/2 छोटा चम्मच

राई 1/2 छोटा चम्मच

हींग चुटकी भर

लाल मिर्च 1 छोटा चम्मच /स्वादानुसार

हल्दी पाउडर 1/2 छोटा चम्मच

धनिया पाउडर 1 छोटा चम्मच

नमक स्वादानुसार

तेल 2 टेबल स्पून

हरा धनिया इच्छानुसार

जानें रेसिपी पितौड़ की सब्जी के बारे में-

पितोर की सब्जी एक राजस्थानी सब्जी है. इसमें चने के डम्पलिंग बना के दही की ग्रेवी में डाले जाते है. यह रेसिपी बनाने में आसान परंतु पित्तोड बनाने में टाइम लगता है. आप इसे चावल या रोटी के साथ खा सकते है.

पितौड़ की सब्जी” बनाने में कितना समय लगता है-

कम से कम समय- 1 घंटा

पितौड़ की सब्जी” रेसिपी बनाने की विधि/Step By Step guide:

कतली बनायें

आप पहले बेसन को छान कर एक बर्तन में रखे. इसके बाद दही को मथे. फिर मथे हुए दही में बेसन डालें और इसे मिक्स करें. इस बात का ध्यान रखें कि इसमें  गुठलियां ना बनें. इस घोल में 2 कप पानी डाले. फिर नमक स्वादानुसार एड करें. साथ ही अदरक का पेस्ट और हल्दी पाउडर एड करें और इसे अच्छे से मिक्स करें.

अब एक बर्तन को गैस पर गर्म करें और इसमें तेल को गर्म करें. अब गर्म तेल में हींग और जीरा डालकर इसे ब्राउन होने तक भूनें. ब्राउन होने पर इसमें दही- बेसन का घोल डालें और लगातार चमचे से चलाते हुये तेज आग पर पकाएं. उबाल आने के बाद लगभग 4- 5 मिनिट तक मीडियम फ्लेम पर लगातार चलाते हुये पकाएं.

अब एक ट्रे में तेल लगाएं ताकि ये चिकना हो जाए. अब इसमें इस घोल को डालें और इसे पूरे ट्रे में फैला दें. इसके ठंडा होने का इंतजार करें. करीब 15 मिनिट में यह घोल जम कर तैयार हो जाएगा. अब जब तक पितोड की कतलिया जमेगी तब तक आप इसके लिये ग्रेवी बना लें.

तरी बनाने की विधि जानें-

सबसे पहले दही में मिर्च डाल करे मिक्स करें. फिर अदरक का पेस्ट डालें. कढ़ाही में तेल गर्म करके इसें हींग और जीरा डालें. इसे ब्राउन होने तक भूनें. फिर इसमें हल्दी, धनियां और लाल मिर्च पाउडर एड करें.

इस मसाले में फैटा हुआ दही डालिये और चमचे से चलाते हुये तेज आग पर पकाइये, उबाल आने के बाद चलाना बन्द कर दीजिये और नमक डाल कर 3-4 मिनिट उबालिये. फिर गैस बंद करके, गरम मसाले और हरा धनियां डाल कर मिक्स करें. पिटोर के लिये तरी तैयार है. पितोड़ की कतलिया तल लीजिये. आपने पित्तोड के लिये तरी बनायी, इस बीच में पितोड़ की कतलिया अच्छी तरह जम गई होंगीं. इनको आप 1.5 इंच की चौकोर या डायमन्ड आकार की पितोड़ की कतलियां चाकू से काट लीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, 3-4 पितोड़ की कतलियां डाल कर, दोनों ओर पलट कर कुरकुरी परत कर लीजिये. सारी कतलियों को इसी तरह तल कर निकाल कर प्लेट में रख लीजिये, इनको तलने में अधिक तेल नहीं लगता लेकिन आप चाहें तो पितोड़ की कतलियों को ज्यादा करारे न करके आलू की टिक्की के जैसा भी तल सकते हैं. तरी में डालने के लिये कतलियां तैयार हैं.

सारी कतली या जितनी कतली अभी प्रयोग में आनी है, उतनी ही कतली गरमा गरम तरी में डालिये. लीजिये पित्तोड सब्जी तैयार है. गरमा गरम पिटोर पूरी, परांठा, नान या चावल के साथ परोसिये और खाइये.

पितौड़ की सब्जी बनाने का टिप्स

पितोड़ की सब्जी (Patod ki Sabji)  के लिये पारम्परिक तरी तो दही से ही बनाई जाती है, लेकिन आप अपने स्वाद के अनुसार प्याज की तरी, टमाटर की तरी या अन्य जैसी भी तरी बनाकर खाना पसन्द करें बना लीजिये और उस तरी में पित्तोड डालकर सब्जी तैयार कर लीजिये.

कतलियां जमाने के लिए बेसन को अच्छी तरह से पकाएं, अगर बेसन अच्छी तरह नही पका होगा या पर्याप्त गाड़ा नहीं होगा तो कतली मुलायम रहेंगी और चिपकेगी. बस इस तरह आपकी पितोड की सब्जी बनकर तैयार हो गई. इसे रोटी के साथ सर्व किया जा सकता है. बेहतर होगा कि आप इस सब्जी को चावल के साथ सर्व करें.

पितौड़ की सब्जी को कैसे सर्व करें-

गरमा गरम पितोड पूरी, परांठा, नान या चावल के साथ परोसिये और खाइये. बुरानी रायता और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे.

समाप्त

Leave a Comment